सिमडेगा। सिमडेगा जिले में 13 वर्षीया किशोरी के साथ चार मनचलों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी एक शादी समारोह से दोस्त के साथ घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाए मनचलों ने उसे दबोच लिया और उठाकर जंगल की ओर सुनसान जगह पर ले गए। वहां चारों ने उसे हवश का शिकार बनाया। पुलिस ने चार लोगों को इस घटना में हिरासत में लिया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को पूरे मामले की जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात की है। जलडेगा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि मंगलवार रात वह एक दोस्त के साथ घर लौट रही थी,तभी मुख्य आरोपी और तीन नाबालिग उसे पास के जंगल में घसीटकर ले गए। वहां घटना को अंजाम दिया।
पीड़िता ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। उसने अपने शिकायत पत्र में बताया कि घटना को अंजाम दुष्कर्म देने के बाद आरोपियों ने उसे सुनसान जगह पर छोड़ दिया। फिर वे लोग निकल गए। थाना प्रभारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए चारों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Read Also : Bokaro News : बोकारो ट्रेजरी घोटाले में 1.11 करोड़ रुपये का गबन करने वाला ASI गिरफ्तार

