Home » Jharkhand CISCE Result : 12 वीं में 100 प्रतिशत अंक लाकर कान्वेंट की शांभवी बनीं नेशनल टॉपर, 10 वीं में गोड्डा का छात्र स्टेट टॉपर

Jharkhand CISCE Result : 12 वीं में 100 प्रतिशत अंक लाकर कान्वेंट की शांभवी बनीं नेशनल टॉपर, 10 वीं में गोड्डा का छात्र स्टेट टॉपर

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने एक बार फिर 30 अप्रैल को ही 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित किए। पिछले साल की तरह इस बार भी परिणाम सुबह 11 बजे जारी किया गया। v

by Mujtaba Haider Rizvi
national topper jamshedpur ISC
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : इस बार CISCE की परीक्षा में जमशेदपुर का जलवा दिख रहा है। जमशेदपुर की एक छात्रा शांभवी तिवारी ने 12 वीं की परीक्षा में टॉप किया है। जबकि, 10 वीं की परीक्षा में गोड‍्डा के माउंट असीसी स्कूल पोड़ैयाहाट के छात्र अंकित कुमार 99. 4 प्रतिशत अंक हासिल कर स्टेट टॉपर बने हैं। जबकि, कोल्हान के तीन छात्रों ने 10 वीं की परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इन छात्रोें ने टॉप टेन में जगह बनाई है। कोल्हान के तीनों छात्र दूसरे स्थान पर हैं।

जमशेदपुर के सैक्रेड हॉर्ट कान्वेंट की छात्रा शांभवी तिवारी आइएससी की परीक्षा में 100 प्रतिशत अंक लाकर नेशनल टॉपर बनी हैं। उनकी इस सफलता के बाद शहर में खुशी का माहौल है। इसके अलावा, 10 वीं की परीक्षा में जमशेदपुर के लोयोला स्कूल के छात्र वेदांग वत्सल और टेल्को के एलएफएस के अहान राय ने 99.2 प्रतिशत अंक लाकर टॉप 10 में जगह बनाई है। इसी तरह, संत जेवियर इंग्लिश स्कूल एंड जूनियर कॉलेज चाईबासा के चितेश सरकार को भी 10वीं में 99.2 प्रतिशत अंक मिले हैं। वह भी टॉप टेन में हैं।

चाईबासा के चितेश सरकार

जबकि, धनबाद के कार्मल स्कूल, डिगवाडीह की छात्रा अंशिका मोदी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 प्रतिशत अंक हासिल किए और राज्य में मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और परिवार में खुशी का माहौल है। डिनोबिली स्कूल डिगवाडीह धनबाद की कोशिकी दत्ता को भी दसवीं में 99 प्रतिशत अंक मिला है।

अंशिका ने अपने परीक्षा परिणाम में गणित, रसायन विज्ञान, भूगोल और कंप्यूटर ऐप्लिकेशन जैसे विषयों में शत-प्रतिशत यानी 100 अंक प्राप्त कर अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों ने भी गर्व जताया है।

Read Also: MI vs SRH : 243 रन बनाकर भी हारी मुंबई, रिकॉर्ड स्कोर हुआ बेकार, हैदराबाद ने 6 विकेट से दी शिकस्त

Related Articles