
रांची : शनिवार को मशहूर अभिनेता और गायक पीयूष मिश्रा जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों से मिलने रांची पहुंचे। वे सीधे धरना स्थल गए और छात्रों का हाल जाना।
भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छात्रों का विरोध आज शनिवार को 15वें दिन जारी है। आंदोलन को अब बड़े कलाकारों का भी साथ मिल रहा है।
पीयूष मिश्रा ने मीडिया से भी बात की। उन्होंने कहा कि वे छात्रों का दर्द देखकर यहां आए हैं। उन्होंने बताया, कुछ आंदोलनकारी युवाओं के इंटरव्यू देखे थे। छात्रों के आंसू देख मैं खुद को रोक नहीं पाया।
आंदोलन के लिए भेजी मदद
उन्होंने कहा कि वे युवाओं के लिए ही काम करते हैं। छात्रों की हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि वे पहले भी राशन, तिरपाल और आर्थिक मदद भेज चुके हैं। उनका मकसद सिर्फ छात्रों का साथ देना है।
अंकुर पाठक भी दे चुके हैं समर्थन
इससे पहले शुक्रवार को संगीतकार अंकुर आर पाठक भी यहां पहुंचे थे। उन्होंने कहा था कि आज सड़क पर बैठे छात्र ही कल देश के बड़े अधिकारी बनेंगे। उनके साथ अन्याय नहीं होना चाहिए।
Read Also: Jharkhand Bureaucracy Satire : नौकरशाही : उमा कहउँ मैं अनुभव…

