Home » Azadi Ke Rang Sawan Ke Sang : कल रांची में चढ़ेगा देशभक्ति के साथ सावन का रंग, 125 से अधिक बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा : THE PHOTON NEWS

Azadi Ke Rang Sawan Ke Sang : कल रांची में चढ़ेगा देशभक्ति के साथ सावन का रंग, 125 से अधिक बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा : THE PHOTON NEWS

Sawan Program 2026 : ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’ कार्यक्रम में 11 प्रतिभाओं को मिलेगा ‘फोटोन युवा सम्मान’

by Rakesh Pandey
Azadi Ke Rang Sawan Ke Sang
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Independence Day Program : Ranchi रांची : देशभक्ति की भावना, सावन की संस्कृति और झारखंड की प्रतिभाओं को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से द फोटोन न्यूज़ के तत्वावधान में ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 9 अगस्त को दोपहर 3 बजे से ऑड्रे हाउस, रांची में किया जाएगा। कार्यक्रम में देशभक्ति के साथ सावन की सांस्कृतिक परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड होमगार्ड्स एंड फायर सर्विसेज के डीआईजी मो. अर्शी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. (डॉ.) रंजीत कुमार सिंह, प्रोफेसर-कम-ज्वाइंट डायरेक्टर, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, झारखंड सरकार, रांची हाईकोर्ट की अधिवक्ता सुश्री सोनाली भट्टाचार्य, विश्व रिकॉर्ड धारक एवं लेखिका डॉ. मेघा, रांची तथा आश्वी डायग्नोस्टिक की संचालक रिधिमा अग्रवाल सहित कई गणमान्य उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 125 से अधिक बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। बच्चे नृत्य, गायन, फैशन शो सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इन प्रतिभाशाली बच्चों को मंच प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन एवं सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान झारखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं कार्यों से पहचान बनाने वाले 11 युवा एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को ‘फोटोन युवा सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने वाले युवाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया जाएगा।


आयोजकों ने बताया कि ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’ केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, कला और देशभक्ति से जोड़ने की एक पहल है। सावन की हरियाली और उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस की भावना को जोड़ते हुए कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय संस्कृति, देशप्रेम और झारखंड की प्रतिभाओं को सम्मान देने का प्रयास किया जा रहा है।

द फोटोन न्यूज़ की ओर से आयोजित यह कार्यक्रम सभी के लिए पूर्णतः निःशुल्क है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रतिभागियों के लिए ग्रीन ड्रेस कोड (हरे रंग का परिधान) अनिवार्य है, दर्शकों के लिए कोई रंग या ड्रेस कोड नहीं है। आयोजकों ने झारखंडवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार एवं बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर युवा प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करें और इस अनूठे सांस्कृतिक आयोजन का हिस्सा बनें।

विवरणजानकारी
कार्यक्रम‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’
आयोजकद फोटोन न्यूज़
स्थानऑड्रे हाउस, रांची
दिनांक9 अगस्त 2026
समयदोपहर 3 बजे से
प्रवेशनिःशुल्क

Read Also- रांची में ‘The Photon News’ 9 अगस्त को आयोजित करेगा “आज़ादी के रंग, सावन के संग” कार्यक्रम, प्रवेश रहेगा निःशुल्क

Related Articles

Leave a Comment