Home » Chaibasa accident News : आयरन ओर लदे हाईवा ने ग्रामीण चिकित्सक को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

Chaibasa accident News : आयरन ओर लदे हाईवा ने ग्रामीण चिकित्सक को कुचला, घटनास्थल पर ही मौत

लोगों ने मनोहरपुर-राउरकेला मार्ग एनएच 320 को किया जाम

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में शनिवार की शाम करीब छह बजे लौह अयस्क लदे एक तेज रफ्तार हाईवा ने ढीपा गांव के ग्रामीण चिकित्सक 45 वर्षीय प्रहलाद महतो को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में ग्रामीण चिकित्सक की मौके पर ही मौत हो गई। हाईवा के पहिये से उनका सिर बुरी तरह कुचल गया है। जानकारी के अनुसार प्रहलाद महतो मनोहरपुर के बाचमगुटू में ग्रामीण चिकित्सक के रूप में अपनी सेवाएं देते थे। शनिवार की शाम वह एक बाइक चालक से लिफ्ट लेकर मनोहरपुर जा रहे थे। इसी दौरान मनीपुर गांव के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को साइड में जाकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाईक के पीछे बैठे प्रहलाद महतो नीचे गिर गए और हाईवा ने उन्हें कुचल दिया। हाईवा का पहिया उनके सिर पर चढ़ गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद मनोहरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठाकर गाड़ी में लादा। तब तक घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। मनोहरपुर के बीडीओ शक्ति कुंज मौके पर पहुंच गए हैं और ग्रामीणों और परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Also Chaibasa News : माटी पुत्र वीर शहीद निर्मल महतो की शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा सह् रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

Related Articles

Leave a Comment