Home » Jamshedpur Theft : श्राद्ध कर्म के लिए सिवान गया था परिवार, बंद घर से चोरों ने पार कर दिए 16 लाख के गहने और 2 लाख नकद

Jamshedpur Theft : श्राद्ध कर्म के लिए सिवान गया था परिवार, बंद घर से चोरों ने पार कर दिए 16 लाख के गहने और 2 लाख नकद

Jamshedpur Theft : परिजनों के अनुसार, अलमारी में रखे करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 2 लाख रुपये नकद गायब थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur theft of jewellery worth 16 lakh and 2 lakh cash
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : परसुडीह थाना क्षेत्र के गोलपहाड़ी नया बस्ती में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 18 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। परिवार श्राद्ध कर्म में शामिल होने बिहार के सिवान गए थे। रविवार को जमशेदपुर लौटने पर घर में चोरी की जानकारी मिली।

गोलपहाड़ी नया बस्ती निवासी रिंकी कुमारी सिंह के पिता का 22 जुलाई को निधन हुआ था। इसके बाद परिवार के सदस्य अंतिम संस्कार और श्राद्ध कर्म में शामिल होने अपने पैतृक गांव सिवान चले गए। घर बंद होने के कारण मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था।

रविवार को परिवार के लोग छपरा-टाटानगर ट्रेन से जमशेदपुर पहुंचे। टाटानगर स्टेशन से घर पहुंचने पर मुख्य गेट का ताला लगा हुआ मिला। लेकिन अंदर जाने पर कमरों के ताले टूटे हुए थे। घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी भी क्षतिग्रस्त मिली।

परिजनों के अनुसार, अलमारी में रखे करीब 16 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग 2 लाख रुपये नकद गायब थे। चोरी की सूचना तत्काल परसुडीह पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ कर चोरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

रिंकी कुमारी सिंह ने आशंका जताई है कि चोरी की घटना में किसी परिचित या घर की गतिविधियों से अच्छी तरह वाकिफ व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

Read Also: रांची में चढ़ा देशभक्ति के साथ सावन का रंग, ‘आज़ादी के रंग, सावन के संग’ रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आगाज

Related Articles

Leave a Comment