Home » Jharkhand State yoga Champiyanship : राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रांची जिला बना ओवरऑल चैंपियन

Jharkhand State yoga Champiyanship : राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में रांची जिला बना ओवरऑल चैंपियन

रुंगटा स्टील द्वारा प्रायोजित झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन, पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर रॉयल योग की टीम बनी उपविजेता 

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : रुंगटा स्टील के द्वारा प्रायोजित झारखंड राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का फाइनल सह समापन दूसरे दिन यानि रविवार को हुआ। पिल्लई हाल में आयोजित दो दिवसीय योग चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों से आए सीनियर व जूनियर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक योगासन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सफल प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न मुद्राओं का प्रदर्शन कर सभी का मन मोह लिया। योग प्रतियोगिता में रांची जिला की टीम 51 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बनी। वहीं पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर की रॉयल योग टीम 38 अंक प्राप्त कर उपविजेता रही।

अतिथियों ने विजेता व उपविजेता को किया सम्मानित

समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डीडीसी उत्कर्ष कुमार एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश व प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरावल शामिल रही। अतिथियों के हाथों विजेता एवं उपविजेताओं को चमचमाती ट्रॉफी के साथ सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों में खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 किशोर वर्ग के बच्चों ने किया उम्दा प्रदर्शन

जिला योग संगठन के सचिव दीपक प्रसाद ने बताया कि शिशु और किशोर वर्ग में बच्चों ने उम्दा प्रदर्शन किया। बच्चों में योगासन के प्रति बहुत उत्साह है। साथ आए अभिभावकों ने भी आयोजन की प्रशंसा की।

राज्य योग संगठन के अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि चाईबासा शहर वासियों ने भी योग में रुचि दिखायी और अपना समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि रूंगटा स्टील ने आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया। विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे निर्णायक मंडली के सदस्यों ने परिणाम को पारदर्शी बनाने में कड़ी मेहनत की।

जिला योग संगठन के अध्यक्ष मुकुंद रूंगटा ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया और इस आयोजन में सम्मिलित होकर इसे सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने चाईबासा में राष्ट्रीय स्तर की योग चैंपियनशिप के आयोजन करने के लिए अपना इच्छा भी प्रकट की। यह प्रतियोगिता रुंगटा स्टील के द्वारा प्रायोजित थी।

परिणाम

पुरुष वर्ग – 25 से 30 वर्ष

प्रथम – अनिकेत राम, रॉयल योग

द्वितीय – विक्रम चौधरी, देवघर

तृतीय – हिमांशु शुक्ला, पूर्वी सिंहभूम

महिला वर्ग – 35 से 45 वर्ष

प्रथम – प्रीति सिंह धनबाद

द्वितीय – खुशबू कुमारी रांची

तृतीय – मीना कुमारी जामताड़ा

बालिका 10 से 12 वर्ष

प्रथम – नेहा कुमारी

द्वितीय – जया पांडे पूर्वी सिंहभूम

तृतीय – अनबिया रफीक

बालक 16 से 18 वर्ष

प्रथम – साहब कुमार पूर्वी सिंहभूम

द्वितीय – देव कुमार गुप्ता रांची

तृतीय – दुर्गा शर्मा पूर्वी सिंहभूम

बालिका 8 से 10 वर्ष

प्रथम – आशिकी दास कर्मकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ योग

द्वितीय – शानवी साहू रांची

महिला वर्ग – 45 वर्ष

प्रथम – रेणु कुमारी हजारीबाग

द्वितीय – कविता साहू पश्चिमी सिंहभूम

तृतीय – स्वीटी दत्ता पश्चिम सिंहभूम

पुरुष 35 से 45 वर्ष

प्रथम – रवि रंजन गुप्ता रांची

द्वितीय – रविंद्र कुमार सुमन जामताड़ा

तृतीय – सोम कुमार नायक पश्चिमी सिंहभूम

बालक 12 से 14 वर्ष

प्रथम – अभिमन्यु पांडे रांची

द्वितीय – सप्तर्षि मुखर्जी रांची

तृतीय – उत्तम तिवारी पश्चिम सिंहभूम

बालिका 16 से 18 वर्ष

प्रथम – अनन्या सिंह कर्मकार इंस्टिट्यूट

द्वितीय – दीक्षा सोनकर पश्चिमी सिंहभूम

तृतीय – अंदेशा कुमारी

  पुरुष वर्ग – 45 वर्ष

प्रथम – अनिल कुमार मिश्रा हजारीबाग

द्वितीय – जसवीर सिंह पश्चिम सिंहभूम

तृतीय – बिंदेश्वर शाह पश्चिमी सिंहभूम

पुरुष वर्ग 30 से 35 वर्ष

प्रथम – गौतम कुमार देवघर

द्वितीय – शत्रुंजय कुमार हजारीबाग

तृतीय – राजकुमार महतो रांची

 बालक 14 से 16 वर्ष

प्रथम – रोहन प्रसाद पूर्वी सिंहभूम

द्वितीय – ओम कुमार रॉयल योग

तृतीय उत्सव – आनंद देवघर

Read Also World Tribal Day : झारखंड आदिवासी महोत्सव में दिखी आदिवासी परंपरा व संस्कृति की झलक

Related Articles

Leave a Comment