Home » Saraikela News: सरायकेला के कपाली में बाल श्रम रोकथाम अभियान, चार बच्चे रेस्क्यू कर अभिभावकों को सौंपे गए

Saraikela News: सरायकेला के कपाली में बाल श्रम रोकथाम अभियान, चार बच्चे रेस्क्यू कर अभिभावकों को सौंपे गए

Saraikela News: टास्क फोर्स के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर ने गोदाम मालिकों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र) से काम न कराएं।

by Reeta Rai Sagar
4 Children rescued in Saraikela
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela : बाल श्रम रोकथाम के लिए गठित टास्क फोर्स ने गुरुवार को कपाली क्षेत्र में कबाड़ गोदामों पर छापेमारी अभियान चलाया। सूचना मिली थी कि यहां बच्चों से काम कराया जा रहा है।

डालसा सचिव के निर्देश पर बाल कल्याण समिति, श्रम विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। अभियान में चार बच्चों को रेस्क्यू किया गया। सभी बच्चे 14 वर्ष से ऊपर थे, जिन्हें चेतावनी देकर उनके अभिभावकों को सुपुर्द कर दिया गया।

टास्क फोर्स के सदस्य सैयद आयाज़ हैदर ने गोदाम मालिकों को सख्त चेतावनी दी कि किसी भी नाबालिग (18 वर्ष से कम उम्र) से काम न कराएं। साथ ही गोदाम के बाहर बैनर लगाने का निर्देश दिया गया कि यहां बाल श्रमिक से काम नहीं कराया जाएगा।

रेस्क्यू की गई जगहों में कपाली काड़ीपत्थर, डोबो पुलिया, अली मस्जिद क्षेत्र, बंधुगोड़ा और ताज़नगर शामिल हैं। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रियंका कुमारी, चाइल्ड हेल्पलाइन की कविता मिश्रा, युवा संस्था के मुकेश पांडेय, बाल कल्याण समिति की बिना रानी महतो व पद्मा गोराई, जिला बाल संरक्षण के माथुर मंडल, समीर महतो, चितरंजन कुमार और बिट्टू प्रजापती मौजूद थे।

टीम ने कहा कि बाल श्रम पर रोक के लिए लगातार निगरानी की जाएगी और बच्चों के अधिकारों की रक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

Also Read: Jamshedpur News : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय का किया घेराव, सूर्या हांसदा एनकाउंटर और रिम्स-2 जमीन अधिग्रहण पर जताया विरोध

Related Articles