Home » Jamshedpur News : छठी मइया की सेवा करेगा सौरभ विष्णु फाउंडेशन, छठ व्रतियों के बीच बांटी जाएगी 30 क्विंटल लौकी

Jamshedpur News : छठी मइया की सेवा करेगा सौरभ विष्णु फाउंडेशन, छठ व्रतियों के बीच बांटी जाएगी 30 क्विंटल लौकी

मानगो स्थित राजस्थान भवन में गुरुवार को सौरभ विष्णु फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur chhat puja (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में छठ का पर्व धूमधाम और पूरी आस्था के माहौल में मनाया जाता है। इसकी तैयारी जोरशोर से चल रही है। जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु ने एलान किया है उनका सौरभ विष्णु फाउंडेशन इस बार छठ व्रतियों की सेवा करेगा। इसके लिए व्रतियों के बीच लौकी वितरण किया जाएगा। कुल 30 क्विंटल लौकी वितरण करने का फैसला लिया गया है। यह फैसला मानगो के राजस्थान भवन में आयोजित मीटिंग में लिया गया।

मानगो स्थित राजस्थान भवन में गुरुवार को सौरभ विष्णु फाउंडेशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी छठ महापर्व के अवसर पर 12 नवंबर 2026 को कुल 30 क्विंटल लौकी का निःशुल्क वितरण किया जाए।

इस मौके पर सौरभ विष्णु ने कहा कि पिछले साल छठ पूजा के समय ही सौरभ विष्णु फाउंडेशन की स्थापना हुई थी। स्थापना के मौके पर मानगो में श्रद्धालुओं के बीच 5 क्विंटल लौकी का मुफ्त वितरण किया गया था। लोगों के सहयोग, विश्वास और अपार स्नेह को देखते हुए इस साल वितरण का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। इस साल इसे 30 क्विंटल किया गया है। कदमा में दो, सोनारी में एक , साकची में एक और मानगो में तीन स्थानों पर श्रद्धालुओं के बीच लौकी बांटी जाएगी।

उन्होंने बताया कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सेवा का प्रतीक है। छठी मइया की कृपा से यदि इस वर्ष लौकी वितरण का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होता है, तो अगले साल छठी मइया के आशीर्वाद एवं फाउंडेशन के सभी सदस्यों के सहयोग से इससे भी बड़े स्तर पर लौकी वितरण का आयोजन होगा। हमारा संकल्प है कि हर साल इस सेवा का विस्तार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक छठ व्रत करने वाले श्रद्धालुओं को सहयोग मिल सके। फाउंडेशन की यह सेवा पहल भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोग: संजीव कुमार गुना, सुमन शर्मा, आशीष गुप्ता, नीलकमल शेखर, अनिल सिंह, अजय कुमार सिंह, विभूति जेना, विवेक जी, मुकेश, के. गिरी, दशरथ चौबे, भगवान मिश्रा, राम अवधेश चौबे, कुंती भारती, पंकज तिवारी, किशोर , चंदना बनर्जी एवं शशि भूषण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read also Chaibasa News : बुकिंग के बाद भी वरिष्ठ नागरिक दंपति को नहीं मिला होटल में कमरा, फैब होटल पर 30,670 रुपये का भुगतान करने का आदेश

Related Articles

Leave a Comment