Home » Jharkhand Crime: टीवीएस शोरूम में घुस 4.5 लाख रुपये ले उड़े चोर,सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

Jharkhand Crime: टीवीएस शोरूम में घुस 4.5 लाख रुपये ले उड़े चोर,सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ ले गए

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पूर्वी सिंहभूम: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने टीवीएस शोरूम से 4.5 लाख रुपये की चोरी कर ली। जब उसे पकड़े जाने की आशंका हुई तो उसने सीसीटीवी का डीवीआर भी साथ लेते गए। घटना स्थल गालुडीह थाना से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। पुलिस आसपास के कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

घटना स्थल पर जुटे आसपास के लोगों का कहना है कि थाना पुलिस को चोरों ने सीधे तौर पर चुनौती दी है। थाना से कुछ ही दूरी पर टीवीएस महावीर एंटरप्राइजेज शोरूम है। मंगलवार रात चोर आराम से ताला तोड़कर अंदर घुसे और करीब 4.50 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

सीसीटीवी कैमरों को कर दिया क्षतिग्रस्त

चोरों ने नकदी लेकर भागने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया ताकि कोई साक्ष्य नहीं छूट सके। फिर उसने एक कदम और आगे बढ़कर फुटेज सुरक्षित रखने वाला डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि पुलिस को घटना से जुड़े कोई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य न मिल सकें।

बुधवार सुबह शोरूम संचालक महाराज प्रसाद गुप्ता को चोरी की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। ताकि चोरों का सुराग ढूंढा जा सके।

Read Also: Ram Janmabhoomi Trust: अयोध्या दान मामले की जांच कर रही SIT को मिला और समय, हर पहलू को बारीकी से खंगाल रही टीम

Related Articles

Leave a Comment