Home » Jharkhand Crime: चार महीने में 1.20 लाख कमाते हो, 10 हजार देने में क्या परेशानी…, ACB ने घूस लेते होमगार्ड के मुंशी को दबोचा

Jharkhand Crime: चार महीने में 1.20 लाख कमाते हो, 10 हजार देने में क्या परेशानी…, ACB ने घूस लेते होमगार्ड के मुंशी को दबोचा

​कमान काटने के नाम पर मांगी थी रिश्वत, पीड़ित जवान की शिकायत पर एसीबी ने बिछाया जाल और धर दबोचा।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​पलामू : एंटी करप्शन ब्यूरो ने पलामू में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। होमगार्ड कार्यालय में तैनात एक मुंशी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। मामला ड्यूटी के नाम पर की जा रही अवैध वसूली से जुड़ा है। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा है।
​
​जानकारी के मुताबिक, एक होमगार्ड जवान अपनी ड्यूटी तय करवाने और कमान कटवाने के लिए कार्यालय का लगातार चक्कर लगा रहा था। जब वह संबंधित अधिकारी से मिला तो उन्होंने सीधे मुंशी के पास भेज दिया। इसके बाद कार्यालय के मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर और तुलसी ने मिलकर ड्यूटी कमान देने की एवज में 10,000 रुपये की मांग की।

​पीड़ित जवान ने उच्च अधिकारियों के सामने इस अनुचित मांग का जिक्र किया, तो अधिकारियों ने भी अजीब दलील दी। उन्होंने कहा कि जब चार महीने में 1.20 लाख रुपये की कमाई होती है, तो फिर 10 हजार रुपये घूस देने में कैसी हिचकिचाहट?

​एसीबी तक पहुंचा मामला

​अधिकारियों और मुंशी के इस रवैये से तंग आकर पीड़ित ने सीधे पलामू एसीबी के एसपी के पास लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसीबी की टीम ने मामले की जांच और सत्यापन कराया। जांच में मुंशी सकेन्द्र द्वारा 10,000 रुपये की घूस मांगे जाने का आरोप सही पाया गया। इसके बाद एसीबी थाने में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।

​जाल बिछाकर पकड़ा गया आरोपी

​योजना के तहत एसीबी पलामू के विशेष धावा दल ने पूरी सावधानी बरती। दंडाधिकारी और दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी मुंशी सकेन्द्र उर्फ साकेश कुजूर को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। एसीबी की टीम आरोपी मुंशी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है।
Read Also:  Jharkhand Cyber Crime: जामताड़ा में फोनपे और फर्जी ऐप से बैंक अकाउंट खाली करने वाला गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार, 8 लाख से ज्यादा कैश बरामद 

Related Articles

Leave a Comment