Home » Jamshedpur News : गोविंदपुर में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

Jamshedpur News : गोविंदपुर में विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

Jamshedpur News : घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के खेड़ाकांड में रविवार सुबह एक विवाहिता ने अपने घर में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका की पहचान 24 वर्षीय बबिता तुरी के रूप में हुई है। वह तीन छोटे बच्चों की मां थी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिजनों के मुताबिक, रविवार सुबह बबिता घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। उसे देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में नीचे उतारा। इसके बाद गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

बबिता के पति ने पुलिस को बताया कि उसकी मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी और उसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि, उसने यह कदम क्यों उठाया, इसकी स्पष्ट वजह फिलहाल सामने नहीं आई है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Jamshedpur News: झारखंड की नदियों पर बढ़ा प्रदूषण का संकट, सरयू राय बोले- ‘मां को मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया

Related Articles

Leave a Comment