Home » Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, पुराने दिनों और बिहार-झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा

Jamshedpur News: सरयू राय से मिले बिहार के मंत्री श्रवण कुमार, पुराने दिनों और बिहार-झारखंड की राजनीति पर हुई चर्चा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिहार सरकार के ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने रविवार को जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मुलाकात की। श्रवण कुमार शाम करीब छह बजे बिष्टुपुर स्थित सरयू राय के आवासीय कार्यालय पहुंचे। यहां सरयू राय ने उनका स्वागत किया।

दोनों नेताओं के बीच करीब 30 मिनट तक अनौपचारिक बातचीत हुई। इस दौरान पुराने दिनों की यादों के साथ बिहार और झारखंड की राजनीति से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुलाकात को सौजन्य भेंट बताया गया है।

बताया गया कि बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने बिहार और झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य से जुड़े विषयों पर भी विचार साझा किए। मुलाकात के बाद श्रवण कुमार वापस लौट गए।

Read also – Jamshedpur News: झारखंड की नदियों पर बढ़ा प्रदूषण का संकट, सरयू राय बोले- ‘मां को मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया

Related Articles

Leave a Comment