Home » Jamshedpur News : क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में टाटा पावर की दोनों टीमों ने जीता गोल्ड अवार्ड

Jamshedpur News : क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में टाटा पावर की दोनों टीमों ने जीता गोल्ड अवार्ड

राउरकेला में 165 टीमों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन, ‘प्रगति’ और ‘उत्कर्ष’ टीम ने बढ़ाया जोजोबेड़ा इकाई का गौरव

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : राउरकेला QCFI चैप्टर की ओर से आयोजित 34वें चैप्टर कन्वेंशन एवं दो दिवसीय क्वालिटी सर्किल प्रोग्राम में जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर की दोनों टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड अवार्ड हासिल किया। प्रतियोगिता में कुल 165 टीमों ने हिस्सा लिया।

टाटा पावर की ‘Pragati’ और ‘Utkarsh’ टीमों ने अपने प्रदर्शन के दम पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। टीमों ने अपनी सफलता का श्रेय Eastern Region (Gen.) के Chief जगमीत सिंह सिद्धू, Chief O&M Head कुंदन कुमार और QC Coordinator मोहित गुप्ता के मार्गदर्शन को दिया। टीम सदस्यों ने सफलता में यूनियन के सहयोग और योगदान के लिए भी आभार जताया।
Pragati टीम में Sanjay Nandi, D. N. Pandey, Rajesh Kumar, Suraj Kumar और Prince Kumar शामिल थे। टीम के Facilitator Sunil Kunwar रहे।
वहीं Utkarsh टीम में Naresh Chodhary, Suresh Singh, Dharamraj Singh, Manish Kumar, Shivam Kumar और Ashish Mishra ने भाग लिया। टीम के Facilitator Mahendra Murmu रहे।

राउरकेला में प्रतियोगिता के दौरान टीम के साथ रहकर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने में QC सदस्य Banamali Sahu और यूनियन के General Secretary Pintu Srivastava की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
टाटा पावर की दोनों टीमों की उपलब्धि पर कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों और यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए टीम के सदस्यों को बधाई दी। दोनों टीमों की सफलता को टीम भावना, निरंतर सुधार, गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता और सामूहिक प्रयास का परिणाम बताया गया।

Related Articles

Leave a Comment