Home » Jamshedpur News : 1203 लोगों ने किया रक्तदान, जमशेदपुर में बना यादगार आयोजन

Jamshedpur News : 1203 लोगों ने किया रक्तदान, जमशेदपुर में बना यादगार आयोजन

क्रांतिकारियों के सम्मान में ‘कोशिश एक मुस्कान’ ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, मातृशक्ति ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : स्वाधीनता संग्राम के क्रांतिकारियों के सम्मान में ‘कोशिश एक मुस्कान’ की ओर से समाजसेवी शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में रविवार को सोन मंडप में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 1203 यूनिट रक्तदान किया। आयोजकों ने इसे जमशेदपुर के लिए ऐतिहासिक रक्तदान शिविर बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि प्रसिद्ध हनुमान कथा वाचक पूज्य प्रदीप भैया जी महाराज तथा विशिष्ट अतिथियों में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक इंदर अग्रवाल, मानगो की मेयर सुधा गुप्ता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, बहरागोड़ा के पूर्व विधायक एवं झामुमो के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदीप भैया जी महाराज ने कहा कि एक ओर कुछ लोग जमीन के लिए एक-दूसरे का रक्त बहाने को तैयार हैं, वहीं शिव शंकर सिंह महा रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को जोड़ने और समाजसेवा का संदेश दे रहे हैं। विधायक सरयू राय और मंगल कालिंदी ने भी ‘कोशिश एक मुस्कान’ के इस प्रयास की सराहना की।

शिविर की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी रक्तदान किया। अतिथियों ने मातृशक्ति की भागीदारी की सराहना करते हुए इसे सामाजिक जागरूकता का सकारात्मक संदेश बताया।
शिव शंकर सिंह ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और शिविर में सहयोग करने वाले लोगों का स्वागत एवं आभार जताया। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने का माध्यम है और समाज के अधिक से अधिक लोगों को इस मानवीय कार्य से जुड़ना चाहिए।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, चैंबर अध्यक्ष मानव केडिया, तिवारी, कुमार भावानंद एवं गणेश कुमार मेहता, क्रीड़ा भारती के प्रांत सह मंत्री संजीत कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व आईएएस मनोज सिंह, मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, गुलजार सिंह, डॉ. रामनरेश राय, बबुआ सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह अज्जू तुलसी भवन के महासचिव प्रसेनजीत तिवारी, हिन्दू जनजागरण मंच के अध्यक्ष अमित शर्मा, संयोजक त्रिदेव सिंह, सह संयोजक कंचन दत्ता, हिन्दू जागरण मंच के अध्यक्ष बलवीर मंडल, जम्मू अखाड़ा के संरक्षक बंटी सिंह, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री देवी सिंह, खादी बोर्ड के मनोज सिंह, रणवीर मंडल, डॉ. राजीव ठाकुर, डॉ. आर. कुमार, मजदूर नेता रघुनाथ पांडेय, जुगुन पांडेय सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिविर के आयोजन में कोशिश एक मुस्कान के कार्यकर्ताओं के अलावा क्रीड़ा भारती, ग्रीन कैप्स, एग्रिको एफसी, जन कल्याण समिति बागुहातू, श्यामा काली मंदिर बिरसानगर, बागुनहातू मॉर्निंग वॉकर ग्रुप, नेपाली सेवा समिति, कालिंदी समाज, हो समाज, सिख समाज, तुरी समाज, वरिष्ठ नागरिक भवन लक्ष्मीनगर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद और बस्ती विकास समिति लक्ष्मीनगर समेत विभिन्न संस्थाओं ने व्यवस्थात्मक सहयोग किया।

Related Articles

Leave a Comment