Home » Potka MLA News: पोटका में बंद मिला पंचायत सचिवालय, विधायक संजीव सरदार ने लिया एक्शन

Potka MLA News: पोटका में बंद मिला पंचायत सचिवालय, विधायक संजीव सरदार ने लिया एक्शन

कार्य दिवस के बावजूद कोवाली पंचायत सचिवालय में ताला लटका मिलने पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने सख्त रुख अपनाया।

by Mujtaba Haider Rizvi
potka mla news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : कार्य दिवस के बावजूद कोवाली पंचायत सचिवालय में ताला लटका मिलने पर पोटका के विधायक संजीव सरदार ने सख्त रुख अपनाया। गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान जब वे पंचायत भवन पहुंचे, तो वहां कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। इस लापरवाही पर उन्होंने मौके से ही बीडीओ अरुण कुमार मुंडा को फोन कर स्थिति की जानकारी ली और संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्रामीणों की शिकायत निकली सही

विधायक ग्रामीणों की शिकायत पर ही पंचायत सचिवालय पहुंचे थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि सचिवालय अक्सर बंद रहता है, जिससे उन्हें अपने काम के लिए बार-बार प्रखंड मुख्यालय जाना पड़ता है। जांच के दौरान पंचायत भवन बंद मिलने से शिकायत सही साबित हुई।

कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर जवाब-तलब

विधायक ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार सप्ताह में कम से कम दो दिन पंचायत सचिवालय में कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इसके बावजूद कार्य दिवस पर सचिवालय बंद मिलना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने बीडीओ को निर्देश दिया कि संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण लेकर उचित कार्रवाई की जाए और अन्य पंचायतों में भी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।

औचक निरीक्षण जारी रहेगा

निरीक्षण के बाद विधायक ने साफ कहा कि पंचायत स्तर पर सेवाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण होते रहेंगे और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पोटका में बंद पंचायत सचिवालय मिलने पर विधायक ने कार्रवाई के निर्देश दिए, ग्रामीणों की शिकायत सही पाई, कर्मचारियों की लापरवाही उजागर हुई।

Read also Jamshedpur Education: डॉक्टर बनेंगी ISC की नेशनल टॉपर शांभवी तिवारी, 3 को है नीट का एग्जाम

Related Articles