Home » Palamu Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड: SIT का गठन, कई इलाकों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

Palamu Murder Case: विनीत तिवारी हत्याकांड: SIT का गठन, कई इलाकों में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी

इस टीम में डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जो लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu: पलामू में चर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया गया है। इस टीम में डीएसपी, इंस्पेक्टर, थाना प्रभारी और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं, जो लगातार विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रहे हैं। पुलिस ने अब तक कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।

अपहरण के बाद हत्या, अगले दिन मिला शव

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात मेदिनीनगर के रेडमा समदा आहर क्षेत्र से विनीत तिवारी का अपहरण किया गया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। 26 अप्रैल को पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के जोरकट इलाके से उनका शव बरामद किया।

परिजनों ने दर्ज कराई नामजद प्राथमिकी

इस मामले में मृतक के परिजनों ने प्रदीप तिवारी और उसके भाई के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस इन आरोपों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

जमीन विवाद बना हत्या की वजह?

पलामू के एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। शुरुआती जांच में यह मामला जमीन के कारोबार से जुड़े विवाद का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल SIT सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

Read also Chakulia Murder: चाकुलिया में मवेशी चराने निकले बुजुर्ग का शव बरामद , जानें क्यों जताई जा रही हत्या की आशंका

Related Articles

Leave a Comment