Home » Jamshedpur News : टेल्को श्रीराम मंदिर समिति का विजया स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Jamshedpur News : टेल्को श्रीराम मंदिर समिति का विजया स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

समिति के सदस्यों को किया गया सम्मानित, अध्यक्ष मानस मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया गया

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को श्री राममंदिर समिति की ओर से रविवार को राममंदिर स्थित ज्ञानमंडप सभागार में विजया स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह की देखरेख में हुआ।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समिति के अध्यक्ष मानस मिश्रा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा मोटर्स के वरीय प्रबंधक युवराज सिंह संधु एवं एसके खेमानी उपस्थित रहे। मंदिर समिति की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं, महामंत्री चंद्रभान प्रसाद सिंह ने उपस्थित सदस्यों एवं अतिथियों का अभिनंदन किया।

इस अवसर पर महामंत्री ने दुर्गा पूजा के आयोजन से संबंधित आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। साथ ही पूजा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रतिनिधियों एवं सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी। पूजा का आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सदस्यों को प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया।

समारोह का एक विशेष आकर्षण समिति के अध्यक्ष मानस मिश्रा का जन्मदिन रहा। एक नवंबर को उनके जन्मदिन के अवसर पर समिति के सभी सदस्यों ने केक काटकर जन्मदिन मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इससे विजया स्नेह मिलन समारोह का उत्साह और बढ़ गया।

कार्यक्रम के अंत में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समारोह को सफल बनाने में चंद्रभान सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, नरेंद्र कुमार सिंह (हैप्पी), नंदलाल सिंह, बबन पांडेय, वेंकट राव, राकेश कुमार सिंह, कमलेश्वर सिंह, सुधीर कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, मनंजय पांडेय, अभय पांडेय, निगम पांडेय, दीपक कुमार सिंह, जयशंकर दूबे, विजय कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रहलाद सिंह, विनय चौबे, भरत पाठक, संजय सिंह, रमेश दूबे, जितेंद्र उपाध्याय एवं शशि सिंह सहित समिति के अन्य सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Comment