Home » Jamshedpur MGM News : एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर बवाल, आंदोलन की तैयारी; हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

Jamshedpur MGM News : एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के आदेश पर बवाल, आंदोलन की तैयारी; हाईकोर्ट जाने की चेतावनी

by Mujtaba Haider Rizvi
mgm hostel jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। इस फैसले से नाराज होमगार्ड जवानों ने आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है। जवानों ने साफ कहा है कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे और जरूरत पड़ने पर हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे।

इस मुद्दे पर रविवार को साकची के आम बागान मैदान में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की आमसभा हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम जिले के सैकड़ों होमगार्ड जवान शामिल हुए। सभा में स्वास्थ्य मंत्री के आदेश का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग उठाई गई।

आमसभा की अध्यक्षता जमशेदपुर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने की, जबकि संचालन कोल्हान सचिव विनय सिंह ने किया। मौके पर एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी, चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण चातर, सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति और जमशेदपुर जिला महिला प्रतिनिधि रामेश्वरी कालिंदी समेत बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने का आदेश उचित नहीं है। जवान इस फैसले से आहत हैं और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

Read also – Jamshedpur News : गम्हरिया थाना दुष्कर्म कांड पर विधायक पूर्णिमा साहू सख्त, राष्ट्रीय महिला आयोग से की हस्तक्षेप की मांग

Related Articles

Leave a Comment