Home » JAC 2027 Exam : जैक ने 2027 की मैट्रिक-इंटर परीक्षा का फॉर्म किया अपलोड, 12 नवंबर से भरे जाएंगे आवेदन

JAC 2027 Exam : जैक ने 2027 की मैट्रिक-इंटर परीक्षा का फॉर्म किया अपलोड, 12 नवंबर से भरे जाएंगे आवेदन

पोर्टल शुरू होने से पहले छात्रों को फॉर्म उपलब्ध कराना अनिवार्य, पंजीयन संख्या और एलओएस से करना होगा मिलान

by Rakesh Pandey
JAC 2027 Exam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक), रांची ने वर्ष 2027 की वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 नवंबर से शुरू होगी। परिषद ने विज्ञप्ति संख्या 69/2026 जारी कर सभी संबंधित स्कूलों और कॉलेजों को जरूरी निर्देश दिए हैं। इसके तहत परीक्षा आवेदन फॉर्म पोर्टल शुरू होने से पहले ही जैक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।

परिषद ने संस्थानों को निर्देश दिया है कि वेबसाइट www.jac.jharkhand.gov.in से एग्जाम फॉर्म डाउनलोड कर संबंधित छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराएं। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की लिस्ट ऑफ स्टूडेंट्स (एलओएस) तैयार कर लें। भरे हुए आवेदन पत्रों का एलओएस और संस्थान में उपलब्ध रिकॉर्ड से मिलान करना होगा, ताकि आवेदन में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।

पंजीयन संख्या की गलती से छूट सकता है परीक्षा फॉर्म

जैक ने स्पष्ट किया है कि कई बार संस्थानों की ओर से गलती से किसी दूसरे छात्र की पंजीयन संख्या पोर्टल पर दर्ज कर आवेदन जमा कर दिया जाता है। इससे वास्तविक विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह जाते हैं और उनका एक शैक्षणिक वर्ष बर्बाद होने की आशंका रहती है। ऐसे में प्रत्येक छात्र की पंजीयन संख्या का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने को कहा गया है। परिषद का मानना है कि पोर्टल खुलने से पहले फॉर्म भरने की तैयारी पूरी रहने से अंतिम समय की हड़बड़ी और तकनीकी व मानवीय त्रुटियों से बचा जा सकेगा। जैक ने संस्थानों को निर्धारित समय-सारिणी का पालन करने और सभी विद्यार्थियों के आवेदन समय पर जमा कराने का निर्देश दिया है। परिषद की इस पहल का उद्देश्य आवेदन प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाना और किसी भी छात्र का परीक्षा फॉर्म छूटने से रोकना है।

दोनों परीक्षाओं के लिए एक समान कार्यक्रम

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए आवेदन और शुल्क जमा करने की तिथियां समान रखी गई हैं।

12 से 26 नवंबर: विलंब शुल्क के बिना आवेदन और चालान जनरेट।

30 नवंबर: बिना विलंब शुल्क ऑनलाइन या आरटीजीएस से शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि।

27 नवंबर से 4 दिसंबर: विलंब शुल्क के साथ आवेदन और चालान जनरेट।

7 दिसंबर: विलंब शुल्क सहित परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि।

Read Also- Jamtara JTET Exam 2026 : कड़ी जांच के बाद 20 परीक्षा केंद्रों में 8756 अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश, जमा करा लिए गए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स

Related Articles

Leave a Comment