Home » West Singhbhum News : टन-टन रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जानें क्यों दहशत में हैं लोग

West Singhbhum News : टन-टन रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जानें क्यों दहशत में हैं लोग

West Singhbhum News : मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराईकेला थाना क्षेत्र में शनिवार को टन-टन रेलवे पुल के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जराईकेला थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका

प्राथमिक निरीक्षण में पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह रेल दुर्घटना है या हत्या, इसकी गहन जांच की जा रही है।

हाथ पर बांग्ला में लिखा मिला नाम

जानकारी के अनुसार मृतक के हाथ पर बांग्ला भाषा में एक नाम लिखा मिला है। पुलिस इसी आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है ताकि मृतक के परिजनों का पता लगाया जा सके।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर भेज दिया है। थाना प्रभारी अमित कुमार पासवान ने बताया कि फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई है।

यहां अक्सर होती है दुर्घटना

रेलवे पुल के नीचे शव मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि इस रूट पर अक्सर हादसे होते रहते हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के पास मृतक के बारे में कोई जानकारी हो तो तुरंत थाना को सूचित करें। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Read Also: West Singhbhum Success Story : मुख्यमंत्री पशुधन योजना से बदली जिंदगी, बिनेश्वरी देवी बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल

Related Articles

Leave a Comment