Home » Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन की संवेदनशील पहल: बीमार, दिव्यांग और वरिष्ठ कलाकारों को मिलेगी 4 हजार रुपये मासिक पेंशन

Jharkhand News : सीएम हेमंत सोरेन की संवेदनशील पहल: बीमार, दिव्यांग और वरिष्ठ कलाकारों को मिलेगी 4 हजार रुपये मासिक पेंशन

Jharkhand News : आवेदन के साथ आयु प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, कला क्षेत्र में उपलब्धियों और सम्मान से संबंधित प्रमाण-पत्र जमा करना होगा।

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर झारखंड सरकार ने राज्य के वरिष्ठ, गंभीर रूप से बीमार और स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों को आर्थिक सहारा देने के लिए “मासिक निवृत्तिका (कलाकार पेंशन) योजना” को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत पात्र कलाकारों को प्रतिमाह 4,000 रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी।

सरकार ने योजना के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयनित कलाकारों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से हर महीने राशि भेजी जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।

कला, संस्कृति एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक आसिफ एकराम ने बताया कि यह योजना उम्र, गंभीर बीमारी या स्थायी दिव्यांगता के कारण आर्थिक कठिनाइयों का सामना कर रहे कलाकारों के लिए महत्वपूर्ण सहारा साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह पहल कलाकारों के जीवनभर के योगदान के प्रति राज्य सरकार के सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।

योजना का लाभ झारखंड के मूल निवासी वृद्ध, गंभीर रूप से बीमार एवं स्थायी रूप से दिव्यांग कलाकारों को मिलेगा। संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोककला, चित्रकला, मूर्तिकला तथा अन्य सांस्कृतिक विधाओं से जुड़े कलाकार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन के साथ आयु प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बैंक खाते का विवरण, कला क्षेत्र में उपलब्धियों और सम्मान से संबंधित प्रमाण-पत्र जमा करना होगा। गंभीर बीमारी या दिव्यांगता की स्थिति में सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी प्रमाण-पत्र भी देना अनिवार्य होगा।

योजना से संबंधित दिशा-निर्देश और आवेदन प्रपत्र झारखंड संस्कृति विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ सांस्कृतिक कार्य निदेशालय, रांची में जमा किया जा सकता।

Read Also: urban planning : सीएम हेमंत सोरेन की बड़ी पहल: रांची, धनबाद और गिरिडीह से शुरू होगी जीआईएस क्रांति, झारखंड के 49 शहर बनेंगे हाईटेक

Related Articles

Leave a Comment