
Jamshedpur : जमशेदपुर में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप बुधवार को बंद हो गए हैं। इसके चलते शहर में पेट्रोल की किल्लत हो गई है। अन्य कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल लेने के लिए वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
बताया जा रहा है कि भारत पेट्रोलियम के डिपो से जमशेदपुर के भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर जो पैट्रोल सप्लाई किया गया था। उसमें इथेनॉल की मात्रा अधिक थी। इसके चलते ग्राहक शिकायत कर रहे थे। ग्राहकों को लग रहा था कि पेट्रोल में पानी मिला दिया गया है।
मानगो के एक पेट्रोल पंप पर हुआ था हंगामा
कुछ दिन पहले मानगो के भारत पेट्रोलियम के एक पंप पर हंगामा भी हुआ था। इसके बाद मामले की शिकायत भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों से की गई। पेट्रोल की जांच की गई तो पता चला कि इसमें एथेनॉल की मात्रा ज्यादा है। इसी वजह से ग्राहकों को लग रहा है कि उन्हें पेट्रोल में पानी मिला कर दिया जा रहा है। इसके बाद, पेट्रोल पंप वालों ने बोकारो स्थित भारत पेट्रोलियम के डिपो को सारा तेल वापस कर दिया है।
जल्द ही हालात हो जाएंगे सामान्य
अब जल्दी ही वहां से नए पेट्रोल की सप्लाई शहर के भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों को दी जाएगी। इसके बाद पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य हो सकेगी। जमशेदपुर में भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप बंद हो गए हैं। शास्त्री नगर और रंकिणी मंदिर के पास स्थित भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर भी यही समस्या सामने आई है।
भारत पेट्रोलियम के डिपो से जमशेदपुर के पेट्रोल पंपों को जो पेट्रोल भेजा गया था। उसमें एथेनॉल की मात्रा ज्यादा थी। इस वजह से सारा तेल वापस कर दिया गया है। जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।
-कुणाल कर, महासचिव कोल्हान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन

