Home » West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में चरवाहे की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या : Chaibasa Police Investigation

West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में चरवाहे की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या : Chaibasa Police Investigation

Jharkhand News : मृतक के बड़े भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं

by Rajeshwar Pandey
Chakulia Ganja Smuggling Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के मझगांव थाना क्षेत्र में एक भैंस चरवाहे की पिटाई के बाद गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या क्यों की गई, इसके बारे में जानकारी नहीं है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजेंद्र सिंकु के रूप में हुई है, जो लोवाहातु गांव का निवासी था। मृतक सिंकु अविवाहित था। राजेंद्र सिंकु गुरुवार को अपने घर की 22 भैंसों को चराने के लिए ले गया था, लेकिन शाम तक वापस नहीं आया। उसके बड़े भाई गणेश्वर सिंकु ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार और पड़ोस के लोगों के साथ रातभर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

जंगल में मिला शव

अगले दिन, गणेश्वर सिंकु ने तरतरिया सीमा जंगल में खोजबीन किया। जहां उन्हें अपने भाई का शव मिला। शव के गले में दबाने के निशान थे।

पुलिस को दी गई सूचना

ग्रामीणों ने घटना की सूचना थाना को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

थाना प्रभारी उपेंद्र नरायण सिंह ने बताया कि मृतक के बड़े भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Read Also- Bokaro Mukhiya Missing : बोकारो में सबसे कम उम्र की महिला मुखिया सपना कुमारी दो दिनों से लापता, पति ने गोमिया थाना में दर्ज कराया गुमशुदगी का आवेदन

Related Articles