Home » Chatra News : बीएसएफ जवान के बंद घर में करीब दस लाख की चोरी

Chatra News : बीएसएफ जवान के बंद घर में करीब दस लाख की चोरी

Chatra News : ताला तोड़कर घर में घुसे चोर, पांच लाख के जेवरात और तीन लाख नकद ले गए

by Mujtaba Haider Rizvi
Bhojpuri Sangam 199th Baithak Gorakhpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chatra : कान्हाकला गांव में बुधवार रात चोरों ने ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवान सुजीत सिंह के सूने घर को निशाना बनाकर करीब आठ लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी व बक्सों को खंगालने के बाद करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात तथा तीन लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। परिवार के अनुसार नकदी में स्वयं सहायता समूह की जमा राशि भी शामिल थी। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

बताया गया कि सुजीत सिंह ड्यूटी पर हैं, जबकि उनकी मां घर पर रहती हैं। बुधवार रात वह रिश्तेदार के यहां गई थीं। इसी दौरान चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह लौटने पर उन्हें मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से संभावित सुराग जुटाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Read Also: Chatra News : चतरा में नाबालिग हत्याकांड का खुलासा, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई हत्या

Related Articles

Leave a Comment