Home » Jamshedpur Crime : जुगसलाई में हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : जुगसलाई में हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

Jamshedpur Crime : गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली उर्फ राज बच्चा, मो. रेहान गद्दी उर्फ जिया, मो. शहनवाज उर्फ बिगाडू, मो. शहजादा आलम उर्फ साहिल और मो. नसीम अंसारी के रूप में हुई है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Jugsalai Murder Conspiracy Arrest
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर में हत्या की कथित साजिश की सूचना पर पुलिस ने देर रात छापेमारी कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देशी पिस्टल, मैगजीन में लोड दो जिंदा कारतूस और पूर्व की फायरिंग से संबंधित एक खोखा बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व से फायरिंग के मामलों में आरोपित सैफ अली उर्फ राज बच्चा भी शामिल है।

पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को एसएसपी को सूचना मिली थी कि सैफ अली उर्फ राज बच्चा अपने साथियों के साथ गोलघर प्राथमिक विद्यालय के पास हथियार लेकर जमा है और सब्बु टाल वाला के बेटों की हत्या की कथित योजना बनाई जा रही है। सूचना पर एसएसपी के निर्देश में पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर पांचों को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सैफ अली उर्फ राज बच्चा, मो. रेहान गद्दी उर्फ जिया, मो. शहनवाज उर्फ बिगाडू, मो. शहजादा आलम उर्फ साहिल और मो. नसीम अंसारी के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, तलाशी के दौरान सैफ अली की कमर से देशी पिस्टल मिली। उसकी मैगजीन में दो जिंदा कारतूस लोड थे। जांच में 7.65 एमएम के कारतूस और एक खोखा भी बरामद होने की बात कही गई है।

पुलिस ने बताया कि 9 अगस्त को सैय्यद रिजवान करीम ने सैफ अली समेत कुछ लोगों पर फायरिंग और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। वहीं, 26 अगस्त को मिल्लत नगर स्थित घर की छत से फायरिंग किए जाने की भी जानकारी जांच में सामने आई है। पुलिस अब हथियार के स्रोत, पूर्व की फायरिंग और हत्या की कथित साजिश में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 74/26 दर्ज किया गया है।

Read Also: East Singhbhum News: पंचायत सचिव के घर का ताला तोड़कर चोरी, लाखों के सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार नकद ले गए चोर

Related Articles

Leave a Comment