Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर के बाद खूब हुआ हंगामा, लगा रहा जाम

Jamshedpur News : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में दो तेज रफ्तार कारों की टक्कर के बाद खूब हुआ हंगामा, लगा रहा जाम

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur accident bistupur (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur News : झारखंड के जमशेदपुर शहर में रविवार को एक सड़क हादसे ने अफरा-तफरी मचा दी। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल गोलचक्कर के पास दो कारें आपस में जोरदार टकरा गईं। यह हादसा रविवार को सुबह हुआ।
बताया जा रहा है कि एक कार साकची की तरफ से तेजी से आ रही थी जबकि, दूसरी कार मोदी पार्क की तरफ से सड़क पर तेजी से निकली। दोनों कारों की रफ्तार तेज थी और दोनों कार के चालकों ने एक दूसरे की परवाह नहीं की। दोनों चालकों ने स्पीड कम करने या ब्रेक लगाने की जहमत नहीं उठाई और इस वजह से जोरदार टक्कर हो गई। दोनों चालकों को मामूली चोट आई है।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद सड़क पर भारी जाम लग गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हंगामे में तब्दील हो गई। दोनों चालक अपनी गलती मानने के लिए तैयार नहीं थे।

सूचना पाकर बिष्टुपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इस हादसे को लेकर दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में बाढ़ से आंशिक राहत, स्वर्णरेखा का जलस्तर घटा, लेकिन खरकई अब भी उफान पर

Related Articles