Home » RANCHI NEWS: सीएम हेमंत सोरेन ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानें क्या कहा

RANCHI NEWS: सीएम हेमंत सोरेन ने स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी की, जानें क्या कहा

जनगणना कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार कर्मियों को शामिल करने का दिया निर्देश

by Vivek Sharma
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना पूरी कर राज्यवासियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की, बताया प्रक्रिया का महत्व।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर राज्यवासियों से इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की है। शुक्रवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर इस अभियान की शुरुआत की। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना केवल आंकड़े जुटाने की प्रक्रिया नहीं है बल्कि यह आम लोगों के भविष्य को सही दिशा देने का आधार है। इससे सरकार को योजनाओं को ज्यादा प्रभावी तरीके से जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय अभियान में अपनी जिम्मेदारी निभाने और उत्साहपूर्वक भाग लेने का आह्वान किया।

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया 1 मई से 15 मई 2026 तक चलेगी। इसके बाद 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे। राज्य के सभी जिलों में इसके लिए प्रशासनिक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जनगणना कार्य में क्षेत्रीय भाषाओं के जानकार कर्मियों को शामिल किया जाए ताकि हर वर्ग के लोगों तक आसानी से पहुंच बनाई जा सके। उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सराहनीय पहल बताते हुए इसे सफल बनाने में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर विधायक कल्पना सोरेन सहित जनगणना निदेशालय और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Comment