Home » PLFI उग्रवादियों ने रेलवे के काम में लगी कंपनी की मशीन फूंकी; जाते-जाते पर्चा छोड़ दी धमकी- बगैर बात किए काम लगाया तो…

PLFI उग्रवादियों ने रेलवे के काम में लगी कंपनी की मशीन फूंकी; जाते-जाते पर्चा छोड़ दी धमकी- बगैर बात किए काम लगाया तो…

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी। पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के उग्रवादियों ने खूंटी के कर्रा में रेलवे का काम कर रही कंस्ट्रक्शन कंपनी की मशीन में आग लगा दी है। लोगों में दहशत पैदा करने के लिए कई राउंड फायरिंग की। जाते- जाते धमकी दे गए कि संगठन से बात किए बगैर काम शुरू किया तो अंजाम बुरा होगा। घटना गुरुवार की रात की है। सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह कर्रा पुलिस घटनास्थल काटमकुकु गांव महुआ टोली पहुंची।

पुलिस ने घटनास्थल से एक पर्चा बरामद किया है। इसमें उग्रवादियों ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए लिखा है कि बिना बात किये काम शुरु करने पर अंजाम बुरा होगा। पुलिस के मुताबिक उग्रवादियों ने लेवी (रंगदारी वसूली) के लिए इस घटना को अंजाम दिया है।

बताया जाता है कि गुरुवार की रात पीएलएफआई के उग्रवादी महुआ टोली पहुंचे। उग्रवादियों ने कंस्ट्रक्शन साईट पर मौजूद कर्मचारियों को धमकी दी। डराने के लिए फायिरंग की। साथ ही साईट पर लगाई गई मशीन पर पेट्रोल छिड़क कर उसमें आग लगा दी। घटना के बाद पर्चा छोड़ कर उग्रवादी वहां से चले गए।

पर्चा के माध्यम से संगठन के अमृत होरो ने घटना की जिम्मेदारी ली है। इसमें यह भी कहा गया है कि बिना संगठन से बातचीत किए काम कराए जाने के विरोध में इस वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की पुष्टि करते हुए इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आसपास में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है।

Read Also : Supreme Court: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत; असम CM की पत्नी पर लगाए थे कई आरोप

Related Articles

Leave a Comment