Home » Hazaribagh Journalist Assault : पत्रकार से मारपीट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी

Hazaribagh Journalist Assault : पत्रकार से मारपीट पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने बनाई जांच कमेटी

जांच के लिए बनाई गई चार सदस्यीय समिति का उद्देश्य घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों और संबंधित पक्षों से बातचीत करना है। इसके आधार पर समिति विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।

by Rakesh Pandey
Hazaribagh Journalist Assault
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट और तीन लोगों की संदिग्ध मौत के मामले ने राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। यह निर्णय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर लिया गया है।

घटनास्थल पर जाकर करेगी जांच

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुंजनी ने बताया कि समिति का उद्देश्य घटनास्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों और संबंधित पक्षों से बातचीत करना है। इसके आधार पर समिति विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी। गठित समिति में कांग्रेस विधायक दल के उपनेता राजेश कच्छप, विधायक ममता देवी, प्रदेश महासचिव आलोक कुमार दुबे और अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन मंजूर अंसारी शामिल हैं।

तीन शव मिलने से फैली सनसनी

उल्लेखनीय है कि हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पौता जंगल स्थित दंदाहा नदी से हाल ही में तीन शव बरामद हुए थे। मृतकों में वशिफा नाज उर्फ खुशी, सानिया परवीन और आदिल हुसैन शामिल थे, जो आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और भय का माहौल बन गया था, जिससे प्रशासन पर जल्द जांच पूरी करने का दबाव बढ़ा।

अस्पताल परिसर में हुई मारपीट

इसी मामले से जुड़ी जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों के साथ शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में अभद्र व्यवहार और मारपीट की घटना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, असामाजिक तत्वों ने पत्रकारों के साथ हाथापाई की, जिसमें एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल पत्रकार का इलाज अस्पताल में कराया गया, जबकि इस घटना के बाद राज्यभर में पत्रकारों ने विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

जांच और कार्रवाई की मांग तेज

घटना के बाद इरफान अंसारी भी मौके पर पहुंचे थे और परिजनों से मुलाकात कर प्रशासन को शीघ्र जांच के निर्देश दिए थे। अब कांग्रेस द्वारा गठित समिति से इस पूरे मामले में तथ्यात्मक रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है।

Read Also- PLFI उग्रवादियों ने रेलवे के काम में लगी कंपनी की मशीन फूंकी; जाते-जाते पर्चा छोड़ दी धमकी- बगैर बात किए काम लगाया तो…

Related Articles

Leave a Comment