Home » Jamshedpur News : टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड में 20100 की बढ़ोतरी

Jamshedpur News : टाटा कमिंस कर्मचारियों के ग्रेड में 20100 की बढ़ोतरी

Jamshedpur News : समझौते में गेन शेयरिंग पर बड़ा फैसला लिया गया है। अब छुट्टी लेने पर गेन शेयरिंग की राशिकी कटौती नहीं होगी।

by Anurag Ranjan
Tata Cummins Employees Grade Increase
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टाटा कमिंस के कर्मचारियों के वेज रिवीजन समझौता पर आखिरकार मंगलवार को प्रबंधन और यूनियन के बीच हस्ताक्षर हो गया। समझौते के तहत कर्मचारियों के वेतन में 20100 रुपये की वृद्धि की गयी है। यह राशि कर्मचारियों को चार किश्तों में मिलेगा।

समझौते के तहत प्रथम वर्ष 20100 रुपये का 77.5 प्रतिशत राशि, दूसरे वर्ष 12.5 प्रतिशत तथा तीसरे और चौथे वर्ष 5-5 प्रतिशत राशि मिलेगा। यह समझौता चार वर्षों की अवधि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2030 तक की अवधि तक के लिए किया गया है। अगस्त माह के वेतन के साथ कर्मचारियों को पांच माह का एरियर करीब 77500 रुपये मिलेंगे।

अब कैंटीन में नहीं खाने पर मिलेगाकरीब 3000 रुपये

समझौता में कर्मचारियों के लिए कैंटीन में खाने के लिए दो विकल्प दिये गये हैं। अगर कोई कर्मचारी कैंटीन में खाना नहीं खाते हैं तो उनको प्रतिमाह 2500 रुपये एवं इसपर लगनेवाले टैक्स की राशि को जोड़कर जो करीब 3000 रुपये बनता है वह वेतन के साथ दे दिया जाएगा। लेकिन जो कर्मचारी कैंटीन में खाना खाना चाहते हैं उनके लिए पहले की तरह ही नियम लागू रहेंगे।

गेन शेयरिंग में छुट्टी लेने पर नहीं कटेगा पैसा

समझौते में गेन शेयरिंग पर बड़ा फैसला लिया गया है। अब छुट्टी लेने पर गेन शेयरिंग की राशिकी कटौती नहीं होगी। गेन शेयरिंग के तहत कर्मचारियों के बेसिक और डीए का 20 प्रतिशत राशि मिलने का प्रावधान था। लेकिन कोई कर्मचारी छुट्टी लेता है तो उसे यह राशि नहीं मिलता था। अब नये समझौते से कर्मचारियों को प्रतिमाह 400 रुपये से अधिक का लाभ होगा।

कर्मचारियों को वनटाइम मिलेगा 5000 रुपये का गिफ्ट कूपन

समझौते में प्रबंधन ने एजीपी (एसोसिएट ग्रोथ प्लान) के पूर्व के प्रावधानों को मान लिया है। अब कर्मचारियों को एक समान राशि मिलेगी। एक वर्ष के लिए वन टाइम 5000 रुपये का गिफ्ट कूपन दिया गया। अगले वर्ष से कर्मचारियों को मूल्यांकन के आधार पर इंक्रीमेंट रेट की राशि पर तय की गयी राशि नहीं मिलेगी। हालांकि विपक्ष का मानना है कि इससे कर्मचारियों को प्रतिमाह 140 रुपये और 280 रुपये का नुकसान होगा।

अध्यक्ष व महामंत्री ने पहले किया हस्ताक्षर

बताया गया कि समझौते पर पहले सिर्फ अध्यक्ष और महामंत्री ने हस्ताक्षर किये। इसका कुछ पदाधिकारियों में नाराजगी भी हुई। इसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरु हुआ। सभी पदाधिकारी संतुष्ट हुए और समझौते पर हस्ताक्षर किया। यह बातचीत रात करीब 8 बजे तक चला।

समझौते पर इन्होंने किया हस्ताक्षर

एचआर हेड पल्लवी देसाई, रॉबिन मथाई, प्लांट हेड अजितेश मोंगा, भीकम सिंह, दीपेश चौलिया आदि तथा यूनियन से अध्यक्ष राजेश सिंह, महासचिव अविनाश अनुपम, कार्यकारी अध्यक्ष अनूप किशोर सिन्हा, संयुक्त महामंत्री शंभू शरण, रतन प्रमाणिक आदि ।

विपक्ष ने खोला मोर्चा

विपक्ष ने समझौते को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विपक्ष का कहना है कि पिछले वेज रिवीजन समझौता में प्रथम वर्ष 85 प्रतिशत, दूसरे,तीसरे तथा चौथे वर्ष 5-5 प्रतिशत की राशिकी वृद्धि की गयी थी। लेकिन इस बार यूनियन इसे कायम रखने में नाकाम रही। पिछले वेज रिवीजन में कर्मचारियों के वेज रिवीजन में डीए प्रति प्वाइंट वैल्यू में 50 पैसे की वृद्धि कराया गया था।

लौंग सर्विस अवार्ड में मिलनेवाली 40 ग्राम चांदी के सिक्के को बढ़ाकर 80 ग्राम तक कराया। नाइट शिफ्ट भत्ता में बिना वेटेज के 60 रुपये की वृद्धि कराया।

Read Also: Jharkhand News : छात्रों के सुझावों से बदलेगी झारखंड की परीक्षा व्यवस्था : हेमंत सोरेन

Related Articles