Home » Dhanbad News : धनबाद में फिर भू-धंसान : केंदुआ में सड़क धंसी, धनबाद-बोकारो मार्ग बंद

Dhanbad News : धनबाद में फिर भू-धंसान : केंदुआ में सड़क धंसी, धनबाद-बोकारो मार्ग बंद

by Rakesh Pandey
Dhanbad News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : झारखंड के धनबाद जिले में एक बार फिर भू-धंसान की घटना ने हालात गंभीर कर दिए हैं। केंदुआ क्षेत्र में धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को नया गोफ (गहरा गड्ढा) बनने से सड़क पूरी तरह खतरे में आ गई है। लगातार हो रही बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ती जा रही है, जिससे प्रशासन को एहतियातन सड़क को बंद करना पड़ा है।

बारिश से बढ़ा खतरा

लगातार दो दिनों से हो रही तेज बारिश के बीच पहले से मौजूद गोफ के पास ही नया धंसान क्षेत्र बन गया है। इसमें तेजी से पानी भरने के कारण इसका दायरा लगातार बढ़ रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, पानी के दबाव से जमीन की पकड़ कमजोर हो जाती है, जिससे भू-धंसान की घटनाएं बढ़ जाती हैं।

आवागमन पूरी तरह ठप

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग को दोनों ओर से बैरिकेडिंग कर बंद कर दिया है। इस कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पिछले लगभग 15 दिनों से यह मार्ग बाधित है, जिससे लोगों को लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

लोगों का क्या कहना है

स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और रोजमर्रा की आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड पर लापरवाही का आरोप लगाया है। भाजपा के विधायक राज सिन्हा, भाकपा माले के नेता अरुप चटर्जी और आजसू पार्टी के नेता मंटू महतो समेत कई नेताओं ने सड़क की मरम्मत और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। नेताओं और संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं, गैस रिसाव से मौतें

जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल 2026 को भी इसी स्थान पर सड़क धंसने की घटना हुई थी। इससे पहले एक भूमिगत खदान में विस्फोट के बाद जहरीली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ था, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी। इन घटनाओं के बावजूद स्थायी समाधान नहीं निकलने से लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।

खतरा अभी बरकरार

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड प्रबंधन का कहना है कि लगातार बारिश के कारण स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।

Read Also- Dhanbad Dog Attack : धनबाद में घर के बाहर खेल रहे बच्चे को कुत्ते ने नोंच डाला, मौत

Related Articles

Leave a Comment