Home » RANCHI NEWS : बड़ा तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

RANCHI NEWS : बड़ा तालाब में मिला वृद्ध महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब में शुक्रवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना पर कोतवाली थाना की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हादसा है या फिर कोई साजिश। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles