Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में मेगा केक मेकिंग प्रतियोगिता, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में मेगा केक मेकिंग प्रतियोगिता, 50 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर

प्रतियोगिता की थीम “आई लव जमशेदपुर” रखा गया था, जिसके तहत प्रतिभागियों ने शहर की संस्कृति, पहचान और खूबसूरती को केक के माध्यम से प्रस्तुत किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : गृहणियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बिष्टुपुर स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में मेगा केक मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रज़िया कुकरी क्लासेस की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता की थीम “आई लव जमशेदपुर” रखा गया था, जिसके तहत प्रतिभागियों ने शहर की संस्कृति, पहचान और खूबसूरती को केक के माध्यम से प्रस्तुत किया। विभिन्न तरह के आकर्षक और रचनात्मक केक इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा स्टील यूटिलिटी एंड सर्विसेस श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे मौजूद थे। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।इस आयोजन के माध्यम से न सिर्फ महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिला, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित किया गया।

Related Articles

Leave a Comment