Home » jpsc-backlog : झारखंड लोक सेवा आयोग में बैकलॉग पदों के लिए पीटी परीक्षा का परिणाम जारी, आज से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

jpsc-backlog : झारखंड लोक सेवा आयोग में बैकलॉग पदों के लिए पीटी परीक्षा का परिणाम जारी, आज से मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

by Nikhil Kumar
jpsc
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-05/2026) का परिणाम जारी कर दिया है। यह परीक्षा 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी। आयोग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 7 जुलाई 2026 से मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मुख्य परीक्षा के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करने तथा आवेदन की हार्ड कॉपी भेजने संबंधी विस्तृत निर्देश आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए गए हैं।

यह भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में 45 बैकलॉग पदों को भरने के लिए संचालित की जा रही है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती पाई जाती है, तो उसमें आवश्यक संशोधन करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा।

Related Articles

Leave a Comment