Home » Indian Railway: कोडरमा के रास्ते होकर चलेगी वटवा-हावड़ा Special Train, यात्रियों को मिलेगी राहत

Indian Railway: कोडरमा के रास्ते होकर चलेगी वटवा-हावड़ा Special Train, यात्रियों को मिलेगी राहत

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा। रेलवे प्रशासन ने कोडरमा मार्ग से वटवा–हावड़ा के बीच वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 09481 वटवा–हावड़ा वन वे स्पेशल का परिचालन 01 मई 2026 को एक फेरे के लिए किया जाएगा।

यह ट्रेन धनबाद–कोडरमा रूट से होकर गुजरेगी, जिससे कोडरमा के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस स्पेशल ट्रेन के संचालन से खासकर कोडरमा, झुमरी तिलैया एवं आसपास के इलाकों के यात्रियों को हावड़ा की ओर यात्रा करने में अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

गर्मी के मौसम और संभावित भीड़ को देखते हुए यह पहल यात्रियों के लिए काफी लाभप्रद साबित होगा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि भीड़ प्रबंधन और यात्रियों की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर इस तरह की विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाता है।

वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी मनीष सौरभ के अनुसार इस ट्रेन के परिचालन से कोडरमा रूट के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व ट्रेन की समय-सारणी एवं अन्य आवश्यक जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें।

Read Also : Koderma Kidnapping: साली से शादी की चाह में साले का अपहरण, पुलिस ने पकड़ा तो खोला राज

Related Articles

Leave a Comment