
Jamshedpur : जमशेदपुर ब्लड सेंटर के कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 18 प्रतिशत विशेष त्योहार भुगतान मिलेगा। इस संबंध में जमशेदपुर ब्लड सेंटर प्रबंधन और हॉस्पिटल एम्प्लाइज यूनियन के बीच 26 सितंबर 2026 को समझौता हुआ।
समझौते के तहत कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष 2025-26 में अर्जित वेतन (बेसिक + डीए) का 18 प्रतिशत विशेष त्योहार भुगतान के रूप में दिया जाएगा। इस भुगतान की राशि अधिकतम 1,15,723 और न्यूनतम 80,603 होगी।
समझौते के अनुसार वित्तीय वर्ष के दौरान जमशेदपुर ब्लड सेंटर के पेरोल पर कार्यरत स्थायी एवं अस्थायी पूर्णकालिक कर्मचारी इस विशेष भुगतान के पात्र होंगे। वहीं, जिन कर्मचारियों की वित्तीय वर्ष में उपस्थिति 30 दिनों से कम रही है, उन्हें इस भुगतान का लाभ नहीं मिलेगा।
समझौते पर प्रबंधन और हॉस्पिटल एम्प्लाइज यूनियन के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। यूनियन ने मानव सेवा के उद्देश्य से जमशेदपुर ब्लड सेंटर में बेहतर सेवा स्तर बनाए रखने पर भी सहमति जताई है।

