Home » Jamshedpur News: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, बाप-बेटे की 54.33 करोड़ की कमाई पर जांच तेज

Jamshedpur News: 734 करोड़ के GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, बाप-बेटे की 54.33 करोड़ की कमाई पर जांच तेज

ED अब इस रकम से खरीदी गई संभावित संपत्तियों और निवेश का पता लगाने में जुटी है।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur ed raid
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड में सामने आए 734 करोड़ रुपये के कथित GST घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई तक पहुंच गई है। मामले में आरोपी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल और उसके बेटे राज जायसवाल से ED पूछताछ की तैयारी में है।

जांच के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, बाप-बेटे ने कथित तौर पर फर्जी इनवायस के जरिए करीब 54.33 करोड़ रुपये की कमाई की। ED अब इस रकम से खरीदी गई संभावित संपत्तियों और निवेश का पता लगाने में जुटी है।

जांच एजेंसी की कार्रवाई में मां शारदा एंडेवर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, केदारनाथ ट्रेक्सिम लिमिटेड और जय भोले इंटरप्राइजेज समेत कई कंपनियों से जुड़े लेनदेन और निवेश की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

बताया जा रहा है कि बिष्टुपुर और आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में मौजूद जमीन, प्लांट और अन्य संपत्तियां भी जांच के दायरे में हैं। ED इन संपत्तियों को कथित तौर पर अपराध से अर्जित रकम से जुड़ा पाए जाने पर अटैच करने की कार्रवाई कर सकती है। कोलकाता में भी संबंधित ठिकानों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

छापेमारी के दौरान एक दर्जन से अधिक बैंक खातों को फ्रीज किए जाने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ खाते हाल में खोले गए थे और उनमें लाखों-करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ था। ED अब इन बैंक खातों, कंपनियों के वित्तीय लेनदेन और संपत्तियों के बीच कनेक्शन की जांच कर रही है।

Read also – Jamshedpur Yog Teacher Accident: वियतनाम से जमशेदपुर पहुंचा योग शिक्षक विनय राय का शव, रविवार को पार्वती घाट पर होगा अंतिम संस्कार

Related Articles

Leave a Comment