Home » Chaibasa Police Raid : अवैध बालू पर मुफ्फसिल पुलिस का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप

Chaibasa Police Raid : अवैध बालू पर मुफ्फसिल पुलिस का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर जब्त; माफियाओं में मचा हड़कंप

मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार शनिवार को पूरी तरह से एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने गैरकानूनी व अवैध रूप से विभिन्न कार्यों को अंजाम देने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। उन्होंने फिर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परसाई से अवैध रूप से बालू लदे 2 ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया।

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिला अंतर्गत चाईबासा मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार शनिवार को पूरी तरह से एक्शन मोड पर नजर आए। उन्होंने गैरकानूनी व अवैध रूप से विभिन्न कार्यों को अंजाम देने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इसी क्रम में शनिवार देर शाम उन्होंने मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत खप्परसाई से फिर अवैध रूप से बालू लदे 2 ट्रैक्टरों को जप्त कर लिया। दोनों ट्रैक्टरों को थाने में लाकर अग्रिम कार्रवाई कि जा रही है। पुलिस प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से अवैध बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी

थाना प्रभारी विनोद कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, किसी भी हाल में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खनिज संपदा के अवैध दोहन एवं परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों व वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अवैध बालू कारोबार करने वालों की बढ़ी मुश्किलें

बता दें कि राज्य भर में 10 जून से 15 अक्टूबर तक जिले की सभी नदियाें से बालू उठाव पर एनजीटी की रोक है। लेकिन पश्चिम सिंहभूम जिले में अवैध बालू खनन व परिवहन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि एक दिन पूर्व यानि शुक्रवार देर शाम खनन टास्क फोर्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर थाना क्षेत्र से अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए 1 बालू लदा ट्रैक्टर एवं 1 हाइवा जब्त किया गया। जबकि मुफस्सिल थाना क्षेत्र से अवैध रूप से बालू का परिवहन करते हुए 1 बालू लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया। जिसकी विधिवत आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर मुफस्सिल थाना प्रभारी ने लगातार छापामारी अभियान चलाकर अवैध बालू कारोबार करने वालों की मुश्किलें बढ़ा दी है।

Read Also Chaibasa crime News : एनजीटी की रोक के बावजूद बालू खनन व परिवहन बदस्तूर जारी, चक्रधरपुर व चाईबासा से अवैध बालू ढुलाई करते 3 वाहन पकड़ाए

Related Articles

Leave a Comment