Home » Jamshedpur News : गांधी घाट के नीचे स्वर्णरेखा में नहाने गईं समता नगर की दो बहनें डूबीं, एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया

Jamshedpur News : गांधी घाट के नीचे स्वर्णरेखा में नहाने गईं समता नगर की दो बहनें डूबीं, एक को हवा मिठाई बेचने वाले ने बचाया

एक बच्ची को स्थानीय लोगों ने नदी से निकाला, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur drowning chota banki
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur ‘ जमशेदपुर में बेहद दुखद हादसा सामने आया है। समता नगर निवासी संतोष ठाकुर की दो बेटियां अपनी मां के साथ जिउतिया पर्व के मौके पर नहाने के लिए गांधी घाट के नीचे नदी में गई थीं। इसी दौरान दोनों बेटियां नदी में डूब गईं।मानगो में बचाई गई एक बच्ची जान

नदी पर मौजूद हवा मिठाई बेचने वाला एक व्यक्ति नदी में कूद गया और एक बच्ची को बचा लिया। जिसे बचाया गया है उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। जिस बच्ची को बचाया गया है उसका नाम ज्योति है। उसकी उम्र 19 साल बताई गई है। जिसने बच्ची को बचाया है, उसका नाम जम्मू शेख है। वह छाया नगर में रह कर हवा मिठाई (कैंडी) बेचता है। वह मूल रूप से बंगाल का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। संतोष ठाकुर ने मामले की जानकारी पूर्व भाजपा नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद विकास सिंह ने उपायुक्त और जिला प्रशासन से संपर्क कर घटना की जानकारी दी तथा एक बच्ची की तलाश के लिए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाने का आग्रह किया।

परिजनों और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। प्रशासन की ओर से नदी में डूबी दोनों बच्चियों की तलाश के लिए बचाव अभियान चलाए जाने की उम्मीद है। फिलहाल काफी देर बाद कुछ स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और रस्सी के सहारे नदी में उतर कर एक बच्ची की तलाश में जुट गए हैं। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

गौरतलब है कि जिउतिया पर्व को लेकर नदी घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ थी। इसमें महिला श्रद्धालुओं की खासी तादाद थी। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने घाटों पर सुरक्षा के इंतेज़ाम नहीं किए थे। घाट पर कोई गोताखोर नहीं तैनात किया गया था। माना जा रहा है कि अगर घाट पर गोताखोर होता तो दोनों बच्चियों को फौरन बचाया जा सकता था।

Read also – Chaibasa News : गुवा जामा मस्जिद में ‘जश्ने गौसुलवरा’ आयोजित: समाज में अमन, भाईचारे और खिदमत-ए-खल्क का दिया गया संदेश

Related Articles

Leave a Comment