Home » Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में युवक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल और स्कूटी बरामद

Jamshedpur Crime: सीतारामडेरा में युवक को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो पिस्टल और स्कूटी बरामद

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार राज सिंह कश्यप उर्फ कोटू के खिलाफ जमशेदपुर और आसपास के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
sitaramdera arresting case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी स्थित फूल बस्ती-खुशबू नगर इलाके में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और एक स्कूटी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर की रात करीब 11:15 बजे फायरिंग की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश और सीतारामडेरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि स्कूटी सवार दो युवकों ने आबिद हुसैन को गोली मारकर घायल कर दिया है। घायल को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया।

फर्द बयान पर दर्ज हुआ मामला, तेजी से हुई कार्रवाई

आबिद हुसैन के फर्द बयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना में कांड संख्या 105/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने गोलमुरी के टुइला डूंगरी के रहने वाले दशरथ शुक्ला, साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर एक के रहने वाले राज सिंह कश्यप उर्फ कोटू और साकची के तिलगुजा रोड के रहने वाले मो. कैफ उर्फ स्मोलू को गिरफ्तार कर लिया। कैफ चर्चित इस्माइल आजाद का बेटा है। इनकी निशानदेही पर दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की गई।

तीनों आरोपियों का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार राज सिंह कश्यप उर्फ कोटू के खिलाफ जमशेदपुर और आसपास के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ सोनारी, सीतारामडेरा, गोलमुरी, सिदगोड़ा, घाटशिला, गालूडीह, कदमा और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

मो. कैफ उर्फ स्मोलू के खिलाफ भी कदमा और साकची थाना में लूट, मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। वहीं दशरथ शुक्ला के खिलाफ गोलमुरी, साकची, सीतारामडेरा, सिदगोड़ा और बुंडू थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट समेत अन्य मामलों का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया है।

हथियार और स्कूटी बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो देसी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और एक होंडा एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। पुलिस अब फायरिंग की वजह और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। छापामारी टीम में साकची थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव, सीतारामडेरा थाना के पुलिस पदाधिकारी अक्षय कुमार, सूरज प्रसाद, युवराज कुमार, मनोरंजन कुमार, चांदनी कुमारी, अमित कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल थे।

Read also Jamshedpur News : जमशेदपुर में तड़ीपार अपराधी दाना गिरफ्तार, सीतारामडेरा ब्रिज के पास पुलिस ने दबोचा

Related Articles

Leave a Comment