Home » Jamshedpur News : साझी शहादत-साझी विरासत महासम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

Jamshedpur News : साझी शहादत-साझी विरासत महासम्मेलन की तैयारी बैठक संपन्न, कार्यकर्ताओं को सौंपी गई जिम्मेदारियां

माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘साझी शहादत-साझी विरासत महासम्मेलन’ की तैयारी जोरो पर

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सर्वोदय समिति के तत्वावधान में 13 सितंबर 2026 को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले ‘साझी शहादत-साझी विरासत महासम्मेलन’ की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। टेल्को आम बगान स्थित संगठन के कैंप कार्यालय में समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान की अध्यक्षता में हुई बैठक में सम्मेलन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में महासम्मेलन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। अतिथियों की सूची तैयार करने, मंच संचालन, स्वागत समिति, मीडिया समन्वय तथा अतिथियों के बायोडाटा एवं सम्मान से संबंधित तैयारियों के लिए कार्यों का विभाजन किया गया।

बैठक का संचालन समिति के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन जमशेदपुर में आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और देश की साझा विरासत की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण मंच बनेगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

इस अवसर पर राणा सिंह, रामेश्वर प्रसाद, चंद्रभान सिंह, महेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश उपाध्याय, नंदलाल सिंह, रईस रिजवी, छबन परितोष सिंह, किशोर प्रभात, अमरनाथ चौबे, वशिष्ठ सिंह, अमित सोयल, राकेश साहू, अजय सिंह और उदय कुमार सिंह समेत सर्वोदय समिति के अन्य सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के समापन पर समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Comment