Home » Seraikela News: सर्पदंश पीड़ित परिवार से ₹1 लाख वसूली का आरोप, JLKM जिलाध्यक्ष पर FIR की मांग

Seraikela News: सर्पदंश पीड़ित परिवार से ₹1 लाख वसूली का आरोप, JLKM जिलाध्यक्ष पर FIR की मांग

मुआवजा मिलने के बाद शुरू हुआ विवाद संगीता दास के पुत्र अंश दास की पिछले वर्ष सर्पदंश से मौत हो गई थी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत कांड्रा निवासी संगीता दास ने एक गंभीर आरोप लगाते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिलाध्यक्ष दीपक महतो पर अवैध वसूली और धमकी देने की शिकायत की है। इस मामले ने इलाके में सामाजिक और राजनीतिक हलचल तेज कर दी है।मुआवजा मिलने के बाद शुरू हुआ विवाद संगीता दास के पुत्र अंश दास की पिछले वर्ष सर्पदंश से मौत हो गई थी।

इसके बाद राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत उन्हें ₹4 लाख की सहायता राशि मिली थी। पीड़िता का आरोप है कि सहायता दिलाने में सहयोग करने वाले दीपक महतो ने बाद में ₹1 लाख की मांग की।चेक लेकर पैसे निकालने का आरोपपीड़िता ने दावा किया कि उनसे जबरन एसबीआई का चेक (संख्या 807751) ले लिया गया, ताकि उस राशि की निकासी की जा सके।

उनका कहना है कि यह पूरी तरह दबाव में किया गया।घर जाकर दी धमकीसंगीता दास ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार धमकाया गया। यहां तक कि रात में करीब 9 बजे उनके घर पहुंचकर कहा गया कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो मुआवजा राशि वापस करवा दी जाएगी। इस कारण वह भयभीत हैं और न्याय की मांग कर रही हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा, बढ़ी राजनीतिक सरगर्मीपीड़िता ने स्थानीय लोगों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला सार्वजनिक हुआ। विपक्षी दलों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए उच्चस्तरीय जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

आरोपों से इनकार, जांच के आदेश

इस मामले में दीपक महतो से संपर्क नहीं हो सका, जबकि पार्टी के एक अन्य पदाधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। वहीं, सरायकेला के एसडीओ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। गम्हरिया थाना प्रभारी के अनुसार पीड़िता का आवेदन मिला है और जांच के बाद FIR दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment