Chaibasa : पुलिस नक्सली मुठभेड़ में सारंडा जंगल में 1 लाख का इनामी नक्सली बुधवार को इसराइल पुरती उर्फ अमृत रूटुगुटु जंगल में मारा गया था। नक्सली के परिजनों को मौत की जानकारी इसराइल के बड़े भाई ने फोन कर दी थी। गुरुवार को सांगाजाटा के सासंगसाल गांव में उसके पिता चरण पुरती और मां मसुरी पुरती ने पत्रकारों से बातचीत में कई अहम बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ से दो दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सलियों का एक दस्ता सांगाजाटा गांव के तांतराबुरु जंगल में पहुंचा है। बेटे से मिलने की उम्मीद में दोनों वहां पहुंचे, लेकिन शुरुआत में नक्सलियों ने मिलने से इनकार कर दिया। काफी आग्रह के बाद उन्हें अपने बेटे से मिलने दिया गया।
परिजनों के अनुसार, उन्होंने बेटे से घर लौटने की गुहार लगाई, लेकिन इसराइल पुरती ने कहा था कि मरना तो घर में भी है और जंगल के बाहर भी और उन्हें वापस भेज दिया। परिवार ने बताया कि इसराइल पुरती महज 15 साल की उम्र में ही नक्सली संगठन से जुड़ गया था। उसे नक्सली ने संगठन में शामिल किया गया था । शुरुआती दौर में वह राशन-पानी जैसे काम करता था, लेकिन बाद में कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा।
सक्रिय हाल के दिनों में इसराइल पुरती 25 लाख के इनामी नक्सली अजय महतो का अंगरक्षक था, जिससे संगठन में उसकी सक्रिय भूमिका का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुठभेड़ के 24 घंटे बाद भी उसका शव जंगल से नहीं निकाला जा सका है। सूत्रों के अनुसार इलाके में अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी बनी हुई है और रुक-रुक कर मुठभेड़ जारी है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। मुठभेड़ के बाद भागते दिखे नक्सली सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ के बाद नक्सली छोटे-छोटे समूहों में बंटकर जंगलों में भाग निकले हैं। सुरक्षा बल लगातार उनकी तलाश में अभियान चला रहे हैं।
बाल बाल बच्चा 25 लाख का नक्सली अजय महतो
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में बाल बाल बच गया 25 लाख का इनामी नक्सली अजय महतो। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने बुधवार सुबह टोंटो थाना क्षेत्र के रूटुगुटु जंगल में बुधवार आले सुबह मुठभेड़ जब शुरू हुआ। सबसे पहले पुलिस का साथ नक्सली का संतरी के साथ शुरू हो गया। देखते ही देखते जब पुलिस नक्सली पर भारी पड़ रहा था तो नक्सली पीछे हटने लगे। इसी बीच पुलिस की गोली से इजरायल पूरती ढेर हो गया इसके बाद नक्सली कमजोर होने के कारण मोका का फायदा उठाते हुए अजय महतो अपने टीम के साथ फरार हो गया। जिससे वह बाल बाल बच गया।
Read Also: West Singhbhum Tourism : सारंडा में जल्द शुरू होगा ईको-टूरिज्म, मंत्री सुदिव्य कुमार पहुंचे चाईबासा

