चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला के मुख्यालय चाईबासा के मुफस्सिल थाना अंतर्गत बड़ालगिया गांव में एक विक्षिप्त महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका मुक्ता करवा है, जिसकी उम्र 20 वर्ष थी।
परिजनों के अनुसार मुक्ता करवा की शादी अक्तूबर 2025 में हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से उसकी दिमागी हालत बिगड़ गई थी। वह अक्सर घर से निकल जाती थी। शुक्रवार को भी वह घर से अचानक निकल गई और वापस नहीं आई। दोपहर बाद जब कुछ बच्चे जंगल की ओर खेलने गए तो उन्होंने एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत गांव आकर ग्रामीणों को जानकारी दी।
ग्रामीणों ने जब वहां पहुंचकर देखा तो पता चला कि यह मुक्ता करवा है। वह अपने दुपट्टे से एक पेड़ में फांसी का फंदा बांधकर झूल गई थी। इससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। शनिवार को मुक्ता का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
Read Also- RANCHI RAIL NEWS: आरपीएफ की कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

