Home » RANCHI NEWS: जमीन विवाद में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

RANCHI NEWS: जमीन विवाद में पड़ोसी ने की थी महिला की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: तमाड़ थाना इलाके में हुए मोचोकनी देवी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में हत्या की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल को तमाड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बेलबेड़ा उदय टोला में एक महिला का शव बरामद हुआ था। शव की पहचान मोचोकनी देवी के रूप में हुई थी। महिला की हत्या धारदार हथियार से बेहद निर्ममता के साथ की गई थी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ में सामने आया कि महिला का पड़ोसी के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवाद को लेकर दोनों पक्षों में अक्सर झगड़ा होता रहता था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी सुण्डी मुंडा उर्फ काटे ने गुस्से में आकर लोहे की दाउली से मोचोकनी देवी का गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दाउली भी बरामद कर ली है।

Related Articles

Leave a Comment