Home » Jamshedpur Firing : जुगसलाई में रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Jamshedpur Firing : जुगसलाई में रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार

Jamshedpur Firing : मुख्य आरोपी की निशानदेही पर देशी पिस्टल व कारतूस पुलिस ने किया बरामद

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Police arrested five accused involved in extortion firing in Jugsalai
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई थाना क्षेत्र में रंगदारी और दहशत फैलाने की नीयत से की गई फायरिंग, मारपीट और तोड़फोड़ की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अवैध देशी पिस्तौल, जिंदा गोली, खोखा, पिलेट, स्कूटी और चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के बताया कि 31 मई की शाम को मिल्लत नगर स्थित महतो पाड़ा रोड पर इम्तियाज जनरल स्टोर के पास फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना हुई थी। दुकान संचालक मोहम्मद इम्तियाज ने जुगसलाई थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी कि बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, दुकान में रखी वेट मशीन समेत अन्य सामान क्षतिग्रस्त कर दिए और इलाके में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की। वरीय पुलिस अधीक्षक पीयुष पांडेय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी जांच और विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने पांच आरोपियों की पहचान की।

हुई थी दो राउंड फायरिंग

जांच में सामने आया कि मोहम्मद अरमानुद्दीन उर्फ पलटन ने दो राउंड हवाई फायरिंग की थी। उसके साथ मोहम्मद अरमान उर्फ राज बच्चा, जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मोहम्मद आसिफ अंसारी और अमनदीप सिंह भी घटना में शामिल थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 2 जून को मोहम्मद अरमानुद्दीन उर्फ पलटन और मोहम्मद अरमान उर्फ राज बच्चा को गिरफ्तार किया। इसके बाद 3 जून की रात जफर अली उर्फ मुर्गा राजू, मोहम्मद आसिफ अंसारी और अमनदीप सिंह को भी जुगसलाई क्षेत्र से दबोच लिया गया।

मुख्य आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ पिस्टल

मुख्य आरोपी अरमानुद्दीन उर्फ पलटन की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध देशी पिस्तौल और एक जिंदा गोली बरामद की गई है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा और एक पिलेट भी जब्त किया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी मोहम्मद अरमानुद्दीन उर्फ पलटन के खिलाफ पहले भी जुगसलाई थाना में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट से जुड़ा मामला दर्ज रह चुका है।

Read Also: Jamshedpur Theft: महिला के घर लाखों की चोरी, सोने के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Related Articles

Leave a Comment