Home » Jamshedpur Theft: महिला के घर लाखों की चोरी, सोने के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur Theft: महिला के घर लाखों की चोरी, सोने के आभूषण और मोबाइल लेकर फरार हुए चोर

आजाद नगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, महिलाओं पर है घटना को अंजाम देने का शक

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Theft Case
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर में इन दिनों बढ़ रही हैं चोरी की वारदातें, जेवरात पर गड़ी है चोरों की निगाह

Jamshedpur : जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र में ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर-17 स्थित ग्रीन वैली में चोरों ने एक महिला के घर पर धावा बोला है। यहां से चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण और मोबाइल फोन पार कर दिए हैं। घर की मालकिन फरजाना खातून ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर चोरी गए सामान की बरामदगी तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फरजाना खातून ने पुलिस को बताया है कि मंगलवार को उनके घर में रखे सोने के कई कीमती आभूषण और वीवो कंपनी के दो मोबाइल फोन अचानक गायब मिले। परिवार के सभी सदस्यों ने घर और आसपास काफी तलाश की, लेकिन चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

ग्रिल का लॉक खोल कर घर में दाखिल हुए चोर

पीड़िता के मुताबिक चोरी हुए सामान में सोने की अंगूठी, झुमका, चूड़ी, कान की बाली, लॉकेट समेत अन्य आभूषण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चोरी गए सभी सामानों की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये है, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फरजाना खातून का कहना है कि घटना वाली रात उनके पति ड्यूटी पर गए हुए थे। वह अपनी बेटी के साथ एक कमरे में सो रही थीं और घर की ग्रिल को लॉक कर दिया गया था। सुबह पति के लौटने पर उन्होंने खुद ही ग्रिल खोली और फिर कमरे में जाकर सो गईं। कुछ देर बाद उनके पति भी दूसरे कमरे में आराम करने चले गए। उनका आरोप है कि इसी दौरान चोरों ने ग्रिल का लॉक खोलकर घर में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद परिवार के लोग दहशत और चिंता में हैं। पीड़िता का कहना है कि शिकायत दर्ज कराने के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस की ओर से उनके घर पहुंचकर जांच नहीं की गई है और न ही मामले में कोई ठोस कार्रवाई की गई है। फरजाना खातून ने यह भी बताया कि पड़ोस की एक महिला ने उनके घर से दो से तीन महिलाओं को निकलते हुए देखा था। उन्हें संदेह है कि उन्हीं महिलाओं का इस चोरी की घटना में हाथ हो सकता है। उन्होंने झारखंड पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।

Read Also: Jamshedpur News: डुमरिया में होरगाड़ा पुलिया के पास अनियंत्रित ट्रक पुल के नीचे गिरा, चालक और खलासी सुरक्षित

Related Articles

Leave a Comment