Home » Bokaro Treasury Scam: बोकारो कोषागार से अवैध निकासी मामले में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; CID जोड़ रही कड़ी से कड़ी

Bokaro Treasury Scam: बोकारो कोषागार से अवैध निकासी मामले में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा; CID जोड़ रही कड़ी से कड़ी

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। बोकारो कोषागार से अवैध राशि निकासी मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी ) के अधीन गठित एसआईटी ने करोड़ों रुपये के लेनदेन और संपत्ति का खुलासा किया है। अनुसंधान के क्रम में सीआईडी कड़ी से कड़ी जोड़ रही है। अभी और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

24 अप्रैल 2026 को दर्ज कांड में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान अब तक करीब 03 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। कार्रवाई के क्रम में 01 करोड़ 80 लाख रुपये और 18 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट को फ्रीज किया गया है।

एसआईटी ने जांच के दौरान कारोबारी अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान बैंक लेनदेन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए गए हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित के पास बोकारो के तेलीडीह क्षेत्र में 0.408 डिसमिल जमीन पर तीन मंजिला मकान और 04.98 डिसमिल अन्य जमीन है।

मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी

इस मामले में अब तक मुख्य आरोपित कौशल कुमार पाण्डेय (लेखापाल), गृहरक्षक समीश कुमार, एएसआई अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों, पुलिस अधीक्षक कार्यालय बोकारो में प्रतिनियुक्त थे। सीआईडी के अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।

शुरुआती जांच में साल 2020 से अबतक 1.11 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध निकासी किए जाने की बात सामने आई है। सीआईडी ने मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले की सीआईडी जांच जारी है।

मामले में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी ) का गठन किया गया था। जांच के क्रम में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई)अशोक कुमार भंडारी को गिरफ्तार किया गया है। वह बोकारो एसपी कार्यालय में एकाउंट सेक्शन प्रतिनियुक्त था।

Read Also : Latehar Accident: महुआडांड़ में छात्रों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त; एक छात्र की मौत,10 से अधिक घायल

Related Articles

Leave a Comment