Home » Latehar Accident: महुआडांड़ में छात्रों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त; एक छात्र की मौत,10 से अधिक घायल

Latehar Accident: महुआडांड़ में छात्रों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त; एक छात्र की मौत,10 से अधिक घायल

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार । जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के अक्सी रोड में गुरुवार को स्कूली बच्चों से भरा ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग राहत व बचाव के लिए दौड़े। घटना में एक छात्र अंकुर मिंज (12) की मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक बच्चे घायल हैं। सभी घायल बच्चों का इलाज महुआडांड़ अस्पताल में किया गया। इनमें चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए इन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो महुआडांड़ से अक्सी रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक ऑटो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

अन्य बच्चों का इलाज अस्पताल में किया गया। घटना के बाद ऑटो का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को कब्जे में ले ली है । अनुमंडल पदाधिकारी विपिन दुबे ने बताया कि सभी घायल बच्चों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। चार बच्चों को रेफर किया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसकी तलाश की जा रही है।

Read Also: Palamu Crime : पति को दूसरी औरत की बाहों में देख आग बबूला हुई पत्नी; फिर योजना बना पति के साथ मिलकर कर दी हत्या… जानें पूरी कहानी

Related Articles

Leave a Comment